04 Nov 2026

Mohd Shuaib Raza

ताज़ा खबर | ब्रेकिंग न्यूज़ | विश्वसनीय

होम/ Breaking News/पोस्ट

उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की शादी, सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर दी नई जिंदगी की शुरुआत की जानकारी

Breaking News 31 Oct 2026, 01:20 PM 3 व्यूज़

विज्ञापन

श्रीनगर/नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से शादी कर ली है। शनिवार (31 अक्टूबर) को दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें साझा कर इस खबर की पुष्टि की। इस खबर के सामने आने के बाद राजनीतिक और मीडिया जगत में इसकी खूब चर्चा हो रही है। उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर निधि राजदान के साथ अपनी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “A new journey began yesterday”, यानी कल से एक नई यात्रा शुरू हुई। उनकी इस पोस्ट में दोनों की साथ की चार तस्वीरें भी शामिल थीं। वहीं, पत्रकार निधि राजदान ने भी शादी की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “It's done bro”। दोनों की पोस्ट सामने आते ही उन्हें बधाइयां मिलने लगीं। शुक्रवार को हुई शादी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की शादी शुक्रवार, 30 अक्टूबर को विशेष विवाह अधिनियम (Special Marriage Act) के तहत हुई। शादी से जुड़े कार्यक्रमों में दोनों परिवारों के करीबी सदस्य और रिश्तेदार शामिल हुए। समारोह श्रीनगर और नई दिल्ली में आयोजित हुए। पहले भी शादीशुदा रहे हैं उमर अब्दुल्ला उमर अब्दुल्ला की इससे पहले शादी पायल अब्दुल्ला से हुई थी। दोनों ने वर्ष 1994 में शादी की थी और उनके दो बेटे हैं। हालांकि, लंबे समय से दोनों अलग रह रहे थे। इस साल जुलाई में सुप्रीम कोर्ट ने आपसी सहमति से उनके विवाह को समाप्त करने की प्रक्रिया को मंजूरी दी थी। कौन हैं निधि राजदान? निधि राजदान देश की जानी-मानी पत्रकार हैं। वह लंबे समय तक एनडीटीवी से जुड़ी रही हैं और राष्ट्रीय राजनीति, अंतरराष्ट्रीय मामलों तथा समसामयिक मुद्दों पर अपनी रिपोर्टिंग और एंकरिंग के लिए पहचानी जाती हैं। उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान की शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यह खबर चर्चा का विषय बनी हुई है। दोनों ने अपनी निजी जिंदगी के इस खास मौके को तस्वीरों के जरिए सार्वजनिक किया है।

विज्ञापन

ताज़ा खबरें वॉट्सऐप पर पाएं - सबसे तेज़ अपडेट!

जॉइन करें
M

Mohd Shuaib Raza - संवाददाता

मैं Mohd Shuaib Raza के लिए स्थानीय और ब्रेकिंग न्यूज़ कवर करता हूं।

शेयर करें:

विज्ञापन